Bikaner Live

श्रावण माह की पूर्व संध्या गुरु पूर्णिमा की सांय शुरू हुई श्रावणी पूजा अभिषेक महादेव के गूंजे जयकारा

​नोखा। देवाधिदेव भगवान महादेव का प्रिय श्रावण मास प्रारंभ होने की पूर्व संध्या बुधवार गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 से ही धर्म नगरी नोखा शहर सहित आस पास व दूर दराज के शिव मंदिरों में भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ होने के साथ ही मंदिरों में घंटियों की आवाज के साथ हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। ​नोखा तहसील परिसर स्थित श्री अर्केश्वर महादेव मंदिर में महादेव की महती कृपा से हर वर्ष की भांति इस बार भी भगवान महादेव का प्रिय श्रावण मास की पूर्व संध्या श्रावण लागती गुरु पूर्णिमा बुधवार 29 जुलाई 2026 अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम के दिनेशसिंह राजपुरोहित की अगुवाई एवं विद्वान पंडित बलराम कठातला रोड़ा, लालचन्द उपाध्याय व पं मधुसूदन के सानिध्य में विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुई। भगवान महादेव का दूध से रुद्रा अभिषेक व मिश्री से सहस्रअर्चन किया। पूजा करने वालों में दिनेशसिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, ओमप्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक, मदन जोशी, इन्दूचन्द मोदी, जयकरण चारण, विजय मारू, बाबूलाल साध, गोपाल मालाणी,पूनम चंद राठी, ब्रह्मप्रकाश तंवर, मालचंद सेवग,नवरतन सोनी, महादेव नाई सहित टीम के अनेक शिव भक्त शामिल थे। ​टीम सदस्य इंद्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि पूजा का समय सांय 5 बजे प्रारंभ होगी जो करीब 8:30 बजे तक होगी। श्रावणी पूजा रक्षाबंधन तक चलेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!