Bikaner Live

दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल सामग्री भेंट, आत्मनिर्भर बनाकर देश का नाम रोशन करना उद्देश्य



बीकानेर। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट्स, बीकानेर द्वारा राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल सामग्री एवं स्पोर्ट्स बैग भेंट किए गए। संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।इस अवसर पर डिस्कस थ्रो के राष्ट्रीय पदक विजेता नीरज भाटी तथा टेबल टेनिस के राष्ट्रीय पदक विजेता अजय भाटी को खेल सामग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष लक्ष्मण रामावत, कोषाध्यक्ष CA नरेंद्र सांड तथा कॉमनवेल्थ  ओलंपिक खिलाड़ी देवेंद्र गहलोत उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी भी सामान्य खिलाड़ियों की तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन कर रहे हैं।संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने कहा कि एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था का मूल उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करना है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!