
बीकानेर न्यूज़निशुल्क गीता क्लासेस, बेणेश्वर बारी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया* *बच्चों को सिखाई गुरु-शिष्य परंपरा और गुरु पूजन की विधि**बीकानेर।* निशुल्क गीता क्लासेस, बेणेश्वर बारी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाया गया। पूरा परिसर “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः” के मंत्रोच्चार से गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत में उन छोटे बच्चों को, जिन्हें गुरु के महत्व की जानकारी नहीं थी, सरल और प्रेरणादायक तरीके से गुरु-शिष्य परंपरा और जीवन में गुरु के स्थान के बारे में समझाया गया। *शांतिलाल जी भोजक* ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि _”गुरु ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप है। गुरु के बिना जीवन में ज्ञान और संस्कार संभव नहीं।”_ उन्होंने बच्चों को *पंचोपचार और षोडशोपचार विधि* से गुरु पूजन करने की पूरी प्रक्रिया विधि-विधान से सिखाई। साथ ही बच्चों को गीता के ज्ञान और हिंदू संस्कृति के संस्कारों से भी अवगत कराया।यह आयोजन *ई. पशिता* के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ गुरु पूजन की विधि सीखी और उसका अभ्यास भी किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, गुरु के प्रति सम्मान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का विकास करना था। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अंत में सभी ने गुरु जी से आशीर्वाद लिया और आयोजन को प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय बताया।॥ *गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः* ॥ ॥ *गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः* ॥















