Bikaner Live

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा अध्यक्ष बनने पर पंकज अग्रवाल का सम्मान


बीकानेर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा अध्यक्ष मनोनीत होने पर पंकज अग्रवाल का आज अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रवि बंसल की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रवि बंसल ने पंकज अग्रवाल को साफा पहनाकर एवं अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं ओर कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में पंकज अग्रवाल की नियुक्ति समाज के युवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज अग्रवाल समाजहित एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में सुशील बंसल, गोपाल अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद देवड़ा, प्रखर मित्तल, गौरव चौधरी, देवेंद्र चाचा, करुण बंसल, विकास बंसल सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!