Bikaner Live

बीकानेर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि बंसल का हुआ भव्य स्वागत, संगठन सशक्तिकरण और सामाजिक सुधारों पर हुई चर्चा

बीकानेर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) के युवा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र (रवि) बंसल के बीकानेर आगमन पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, युवाओं की सहभागिता तथा राजनीतिक क्षेत्र में अग्रवाल समाज की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रवि बंसल ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा, शिक्षा, व्यापार और सामाजिक उत्थान के लिए जाना जाता रहा है। वर्तमान समय में समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर कर सामाजिक एकता और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि अग्रोहा धाम में माता कुलदेवी महालक्ष्मी जी का 108 फुट ऊँचा भव्य मंदिर निर्माणाधीन है, जो देशभर के अग्रवाल समाज के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती का राष्ट्रीय स्तर का मुख्य समारोह ऐतिहासिक लाल किला, दिल्ली में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से अग्रवाल समाज के हजारों प्रतिनिधि एवं समाजबंधु भाग लेंगे।रवि बंसल ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली में एक अत्याधुनिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है, जहाँ अग्रवाल समाज के विद्यार्थी रहकर यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से आर्थिक रूप से सामान्य परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे अधिक से अधिक युवा प्रशासनिक सेवाओं में चयनित होकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।बैठक में समाज की नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, शिक्षा, सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को गति देने तथा समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाजजनों ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विकास बंसल प्रदेश महामंत्री सुशील बंसल, प्रमोद देवड़ा, गोपाल अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ के पंकज अग्रवाल सहित अनेक अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने मॉडर्न मार्केट स्थित अग्रवाल सर्किल पहुँचकर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा समाज की एकता, प्रगति और समृद्धि का संकल्प लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!