विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेरविप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार व्यास एवं अनूपगढ़ जिला अध्यक्ष पद पर मांगीलाल सारस्वत की नियुक्तियुवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा ने की नियुक्तिबीकानेर, 31 जुलाई। विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बीकानेर शहर युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पद पर श्री दिनेश कुमार व्यास तथा अनूपगढ़ युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पद पर श्री मांगीलाल सारस्वत की नियुक्ति की गई है।युवा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्र की अनुशंसा तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा (राजगढ़) एवं युवा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भरत शर्मा (सरदारशहर) के अनुमोदन उपरांत युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा द्वारा श्री दिनेश कुमार व्यास को बीकानेर शहर युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तथा श्री मांगीलाल सारस्वत को अनूपगढ़ युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। यह नियुक्तियां वर्ष 2026 से 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेंगी।इस अवसर पर युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा ने दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ करेंगे तथा समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं युवा शक्ति को संगठित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।विप्र फाउंडेशन जोन 1-बी प्रभारी श्री मुकेश रामपुरा, जॉन 1b प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत, जॉन 1b महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री दीपक हर्ष, युवा प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्र, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा (राजगढ़) एवं युवा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भरत शर्मा (सरदारशहर) सहित विप्र फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।सादरएडवोकेट पंकज पीपलवाप्रदेश महामंत्री (युवा)विप्र फाउंडेशन, जोन 1-B











