Bikaner Live

संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम का किया निरीक्षण

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

बीकानेर, 2 अगस्त। संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीना, महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने रविवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम का संयुक्त और सघन निरीक्षण किया तथा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। सभी अधिकारियों ने मुख्य समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथियों और आमजन के प्रवेश एवं निकास, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा सहित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम से जुड़ी समस्त तैयारियों की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने स्टेडियम में आवश्यक रख-रखाव, सौंदर्यकरण के कार्य अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीमें बढ़ाई जाएं। उन्होंने यहां चल रहे परेड के पूर्वाभ्यास का अवलोकन भी किया। मुख्य मार्गों और शहरी क्षेत्र में सड़कों के मरम्मत कार्य की प्रगति समीक्षा की और इसके गति लाने के निर्देश दिए। स्टेडियम परिसर में विभिन्न विभागों के नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के स्थान आवंटन के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अति विशिष्ट और विशिष्ट अतिथियों, विद्यार्थियों और आमजन को अलग-अलग द्वारों से प्रवेश दिया जाएगा। इससे जुड़ी व्यवस्थाओं का चिह्निकरण कर लिया जाए। इस दौरान ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान होने वाली तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की गई। निरीक्षण में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री  उम्मेद सिंह रतनू, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव श्री हेमेन्द्र नागर, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता श्री पंकज यादव, जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र हर्ष सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!