Bikaner Live

आचार्य बजरंग दास जी महाराज ने समाज सेवा के सम्मान में श्याम सुंदर पंचारिया को भेंट की फॉरच्यूनर कार


जयपुर। गुर्जर गौड़ समाज जयपुर द्वारा आयोजित साधारण सभा और सामाजिक मंथन कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उस समय रहा जब श्रीबालाजी सेवा धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य आचार्य श्री बजरंग दास जी महाराज ने समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुर्जरगौड़ समाज बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर पंचारिया को सम्मान स्वरूप फॉरच्यूनर कार की चाबी भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर आचार्य बजरंग दास जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करना समाज की परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है तथा युवाओं को सेवा, संस्कार और संगठन की भावना के साथ आगे आना चाहिए।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री श्याम सुंदर पंचारिया ने आचार्य श्री बजरंग दास जी महाराज एवं गुर्जर गौड़ समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि बीकानेर देहात के प्रत्येक समाजबंधु, कार्यकर्ता एवं श्रीबालाजी सेवा धाम से जुड़े सभी सहयोगियों के समर्पण का सम्मान है। उन्होंने समाजहित एवं सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केकड़ी के पूर्व विधायक रघु शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. जोशी, गुर्जरगौड़ महिला सभा अध्यक्षा राधा पंचारिया, पूर्व गुर्जरगौड़ समाज युवा अध्यक्ष अनिल जोशी, शैक्षणिक ट्रस्ट अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय, जगदीश जी मास्टर, अजय, जयप्रकाश, जैना महाराज, राकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में गुर्जरगौड़ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!