
बीकानेर, 2 अगस्त। गंगाशहर मार्ग पर स्थित पार्श्वनाथ बगीची, आदिनाथ भवन परिसर के बटूक भैरव मंदिर में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, भक्ति गीतों के साथ बटूक भैरव की पूजा व हवन किया गया। पूजन व हवन में बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने हिस्सा लिया।
सुश्रावक गौतम चंद-मधु, मयंक-रेखा, कुन्थु व मोक्ष बांठिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहूतियां दिलाई तथा पूजा व भैरव नाथ का श्रृंगार किया । आदिनाथ भवन में आयोजित साधुमार्गी जैन के समता युवा संघ के राष्ट्रीय शिविर में आए देश के अनेक इलाकों के सदस्यों ने भी मंदिर में दर्शन वंदन किया















