








’’चारित्र आत्माओं की प्रेरणा राष्ट्र, संघ व समाज के लिए युवा कार्य करें’’
बीकानेर, 2 अगस्त। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 रामलाल जी म.सा., उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि आदि ठाणा के चातुर्मास (समर्पण महोत्सव-2026 ) के तहत राष्ट्रीय समता युवा शिविर ’’अरुणोत्तम 2026’’ रविवार को गंगाशहर मार्ग के आदिनाथ भवन में संगठन की आम सभा के बाद संपन्न हुआ।
अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के तहत श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी ने कहा कि समता युवा संघ के सदस्य भगवान महावीर, आचार्य श्री रामलालजी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि आदि चरित्र आत्मा की वाणी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र, संघ व समाज के लिए कार्य करें। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ महिला समिति की राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति डागा व सह कोषाध्यक्ष नीतू महनोत ने कहा कि गुरु व संघ के वचनों पर चलते हुए जीवन को उज्जवल बनाएं। साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुरेश बच्छावत, अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने संघ से संबंधित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कार्य करने का संदेश दिया। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के मंत्री सुमित दस्साणी, राजनांद गांव के शंशांक गिरडिया, संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री हावड़ा के संदीप पारख, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मैसूर के अनिल पोखाड़,जावद मध्यप्रदेश के अनिल चलावत, साधुमार्गी जैन सेवा समिति बीकानेर के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी, आदि ने विचार व्यक्त किए। मंगलाचरण निम्बाहेड़ा के महावीर कोठारी, मंगलवाड के मनीष पोखरना ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने शिविर के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रतलाम के पीयूष मेहता, उदयपुर के अभिषेक पितलिया, व मंदसौर के अरविंद पितलिया को पुरस्कृत किया। आभार दीपक कटालिया ने व्यक्त किया।
नौ कार्य योजना पर कार्य
समता युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर के सुमित बम्ब ने 9 कार्य योजना पर कार्य करने की सलाह दी। इनमें दस व्यक्तियों को व्यास मुक्ति के लिए प्रेरित कर उन्हें व्यासन से मुक्त कराना, दस प्रबुद्ध व्यक्तियों का संघ से परिचय करवाकर उनके अनुभव प्राप्त करना, दस अजैन परिवारों को जीव दया के लिए दान करने के लिए प्रेरित करना, दस युवाओं को समता शाखा से जोडना, दस युवाओं को प्रत्येक माह कम से कम एक जीव दया एवं पौषध का संकल्प लेने, 51 वर्ष से कम आयु के दस युवाओं से ब्रह्मचर्य का प्रत्याख्यान (व्रत) लेने के लिए प्रेरित करना, दस युवाओं को घर में रहते हुए प्रतिदिन कम से कम एक बार सचित पानी से प्यास न बुझाने का संकल्प करना, अन्य सम्प्रदाय के दस प्रभावशाली व्यक्तियों गुरु भगवंत के दर्शन करवाना, दस युवाओं का नया ज्ञान प्रदान कर उनका उचित मार्ग दर्शन करना शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं से संकल्प पत्र भरवाए गए।
रामामृतम ध्यान व विभिन्न सत्र
शिविरार्थियों ने छबीली घाटी के सेवा सदन में सुबह रामामृतम ध्यान किया तथा आचार्य श्री राम लालजी म.सा. की मंगल पाठ व प्रवचन सुना तथा आचार्यश्री ने कहा कि कषाय (काम,क्रोध, लाभ व मोह व अहंकार) का समस्याओं की जड़ है, युवा वर्ग इन समस्याओं का त्याग कर राष्ट्र, संघ व समाज के विकास में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि, साध्वी अक्षिता श्रीजी व मुनिवृंद का सान्निध्य विभिन्न सत्रों में मार्ग दर्शन प्राप्त किया।
उदयपुर के दीपक कंटालिया अध्यक्ष मनोनीत
अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के तहत श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में हुए आम सभा में उदयपुर के दीपक कंटालिया को वर्ष 2026-28 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।















