Bikaner Live

संजीवनी कम्यूनिटी कैंसर केयर सेन्टर का शुभारंभ



बीकानेर।संजीवनी-लाइफ बियॉन्ड कैंसर द्वारा रविवार को आदर्श कॉलोनी में कम्यूनिटी कैंसर केयर सेन्टर का शुभारंभ सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर पी अग्रवाल व जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया ने किया।इस मौके कमल कल्ला,संजय आचार्य और डॉ पूजा मोहता भी बतौर अतिथि मौजूद रहे।डॉ अग्रवाल ने कहा कि कम्यूनिटी कैंसर के यर सेन्टर’ का शुभारंभ एक सराहनीय पहल है।यह संगठन कैंसर रोगियों को शारीरिक,मनोवैज्ञानिक और आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता और जांच को बढ़ावा दे रहा है।उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए भले ही स्वास्थ्य एक व्यवसाय हो,मगर भारत के लिए अब भी यह सेवा है।जिसका ज्वलंत उदाहरण संजीवनी जैसी सेवा भावी संस्थाएं है।डी पी पच्चीसिया ने कहा कि संजीवनी कैंसर रोगियों के जीवन स्तर को सुधारने और कैंसर मुक्त समाज के निर्माण के लिए शुरू किये इस सेन्टर से निश्चित तौर पर मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।कमल कल्ला ने कहा कि कैंसर महज एक चिकित्सीय स्थिति नहीं है।यह एक ऐसा संकट है जो व्यक्ति के जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है।निदान के क्षण से लेकर उपचार के अंत तक और अक्सर उसके बाद भी,यह सफर भावनात्मक,मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों से भरा होता है।इस पृष्ठभूमि में,संजीवनी लाइफ बियॉन्ड कैंसर कैंसर देखभाल के क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में उभरी है।संजय आचार्य व डॉ पूजा मोहता ने भी केन्द्र के द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं को अनुकरणीय बताया। मीनाक्षी ने बताया कि संजीवनी जो मुख्य रूप से वंचित कैंसर रोगियों को मुफ्त देखभाल,परामर्श,पोषण संबंधी सहायता और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करती है।इसका उद्देश्य मरीजों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें सामान्य और गरिमापूर्ण जीवन में वापस लाना है।समाज में कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और इसके शुरुआती लक्षणों व बचाव के बारे में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं। साथ ही नियमित रूप से केन्द्र में रोगियों को व्याख्याम करवाना तथा पोष्टिक आहार के किट का वितरण भी किया जाता है। इस मौके पर बीकाणा वीरा केन्द्र के पदाधिकारी,शशांक जोशी,जय आचार्य,आशीष भी मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!