Bikaner Live

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 250 से अधिक रोगियों ने उठाया लाभ


किशनी देवी पुनमचंद मेमोरियल ट्रस्ट और बीकानेर हार्ट एवं डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल का संयुक्त आयोजन

*बीकानेर, 2 अगस्त।* किशनी देवी पुनमचंद मेमोरियल ट्रस्ट एवं बीकानेर हार्ट एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के हृदय एवं हार्ट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जयकिशन सुथार तथा डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नई सब्जी मंडी, पुगल रोड स्थित शिव धर्मकांटा के पीछे निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इसमें 250 से अधिक रोगियों की आधुनिक मशीनों से निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शिवदयाल सुथार ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में पूर्व में भी सार्थक प्रयास किए जाते रहे हैं। यह शिविर केवल जांच कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितार्थ आयोजन निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

शिविर की सफलता में बीकानेर हार्ट एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के संपूर्ण स्टाफ के साथ ट्रस्ट के बालकिशन सुथार, परमेश्वर प्रसाद सुथार, सतपाल जांगिड़, बजरंग लाल सुथार, घनश्याम लाल सुथार, गोविंद राम सुथार सहित सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!