Bikaner Live

नोखा के अर्केश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रावणी पूजा के पांचवे दिन बील जूस से अभिषेक व मसूर दाल से सहस्रसन किया गया


नोखा। यहां तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान महादेव के प्रिय पवित्र श्रावण मास में अर्केश्वर मंदिर परिवार द्वारा मंदिर व्यवस्थापक लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य एवं दो विद्वान पंडितों बलराम कठातला व मधु सुदन कठातला द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोचार के साथ करवाई जा रही श्रावणी पूजा में पांचवे दिन रविवार 2 अगस्त को भगवान महादेव के बील जूस से अभिषेक और मसूर दाल से सहस्रसन किया गया। भगवान महादेव को विभिन्न द्रव्यों गंगाजल, इत्र जल, दुग्ध, पंचामृत, चंदन जल, विजया (भांग) जल आदि से भी अभिषेक सहित विभिन्न वस्तुओं बेलपत्र, धतुरा, आक पुष्पों सहित विभिन्न प्रकार के पुष्पों, विजया, दूध, घृत, अबीर, गुलाल, चन्दन, फल आदि भगवान की प्रिय सामग्रियों से पूजा अर्चन करके घर परिवार और राष्ट्र की खुशहाली की कामना की गई। समिति के इन्दचन्द मोदी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम के दिनेशसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में हो रही पूजा में मोहित जोशी, ओमप्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक, मदन जोशी, इन्दचन्द मोदी, जयकरण चारण, विजय मारू, अनिल पारीक, नवरतन सोनी, प्रवीण भूरा, राजू पनवाड़ी, गोपाल मालाणी, राधे सोनी, मालचन्द सेवग, राजाराम बिश्नोई, बाबू लाल साध, ब्रह्म प्रकाश तंवर, आनंद दैया, घनश्याम छींपा, उमेश राठी सहित टीम के सदस्यों ने भक्ति भाव से भगवान महादेव की विशेष पूजा का आनंद लिया। ज्ञात रहे इससे पूर्व चौथे दिन शनिवार को भगवान महादेव के 15 किलो सरसों तेल का अभिषेक व काले तिलो से सहस्रसन किया गया। पूजा का समय शाम 5 बजे से रात्रि करीब 9 बजे तक रहता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!