Bikaner Live

कर्मचारियों का सामाजिक विकास में योगदान – विषयक परिचर्चा का आयोजन

 
संस्थाओं के कार्यों से सामाजिक व राष्ट्रीय एकता को बल

-प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी

          माहेश्वरी सरकारी कर्मचारियों की संस्था बीकानेर महेश शासकीय ग्रुप-एमएसजी द्वारा शनिवार शाम को विश्वकर्मा गेट स्थित माहेश्वरी भवन में सरकारी – कर्मचारियों का सामाजिक विकास में योगदान – विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी शासकीय ग्रुप (रजिo) जोधपुर के वरिष्ठ सदस्य एमएसजियन हिमांशु तापड़िया थे । अध्यक्षता पूर्व प्रिंसिपल चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी,एमएसजियन ने की ।   इस अवसर पर एमएसजियन हिमांशु तापड़िया का सार्वजनिक अभिनन्दन भी किया गया ।
          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांशु तापड़िया ने अपने विचार रखते हुए कहा कि एमएसजी वेलफेयर सोसायटी, महेश शासकीय ग्रुप द्वारा सोसायटी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड एक राष्ट्रीय संस्था है । वर्तमान में इस संस्था के सदस्यों की संख्या 700 से अधिक हो गई है ।  इस संस्था का उद्देश्य माहेश्वरी सरकारी कर्मचारियों द्वारा सामाजिक विकास कार्यों में योगदान देना है । इसके अंतर्गत संस्था द्वारा समय समय पर विभिन्न सेवा कार्यों के कैंप आयोजित किए जाते हैं । इसके साथ साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित समाज विकास कार्यों में एमएसजी सदस्यों द्वारा सक्रिय सहयोग दिया जाता है । तापड़िया ने बताया कि हाल में एमएसजी ग्रुप द्वारा विवाह योग्य माहेश्वरी युवक-युवतियों के सगाई में आने वाली सामाजिक समस्या के समाधान हेतु एक विशेष पृथक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है । इसमें सभी एमएसजियन साथी अपने परिवार, परिजनों और अन्य माहेश्वरी परिचितों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन करवा सकते हैं ।
          कार्यक्रम में अपना अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए  पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक एमएसजीयन प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि सामाजिक सहयोग व समन्वय संस्थाओं की प्रभावशीलता के आधार होते हैं । एमएसजी ग्रुप जैसी  संस्थाओं के कार्यों से सामाजिक व राष्ट्रीय एकता को बल मिल रहा है । प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि एमएसजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा एक-दूसरे की समस्याओं के समाधान में सक्रिय सहयोग दिया जा रहा है । यह इस संस्था की प्रभावशीलता का परिचायक है जो निश्चय ही सराहनीय है । प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि एमएसजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा अपने क्रिया-कलापों को इसी प्रकार आगे भी जारी रखा जाएगा, ऐसी आशा है ।
          कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ किया गया । स्वागत भाषण  एमएसजियन दीपक बिनानी ने दिया । इस अवसर पर एमएसजियन हिमांशु तापड़िया का एमएसजी ग्रुप बीकानेर शाखा द्वारा तिलकार्चन, पुष्प मालाओं, दुपट्टों, मोतियों की माला आदि द्वारा सार्वजनिक अभिनन्दन व स्वागत किया गया । अभिनन्दन की इसी कड़ी में मल्टी स्किल डेवलपमेंट एसोसिएशन, माहेश्वरी पत्रिका, श्री पूर्णानंद एज्युकेशन सोसायटी तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा भी हिमांशु तापड़िया का माल्यार्पण व करतल ध्वनि से हार्दिक स्वागत किया गया ।  अंत में एमएसजियन राजेश झंवर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।   
          इस अवसर पर दीपक बिनानी, किशन कोठारी, डॉ.राकेश बिनानी, आनंद राठी, राजेश झंवर, खुशबू राठी, सुश्री एकता बिनानी, सपना कोठारी, पूजा मूंधड़ा, दिनेश चांडक, राम कुमार मूंधड़ा आदि सहित अनेक संस्थाओं के सदस्य तथा अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे ।
——————————

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!