Bikaner Live

विद्युत निगम श्रमिक संघ का संगठनात्मक प्रवास, नई कार्यकारिणी का गठन

जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बीकानेर के जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार देवड़ा एवं जिला महामंत्री श्री निर्मल कुमार देवड़ा का सहायक अभियंता कार्यालय कोलायत तथा सहायक अभियंता कार्यालय हदा का संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

प्रवास के दौरान कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई तहसील कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए—

तहसील अध्यक्ष: श्री किशन लाल स्वामी

महामंत्री: श्री धन्ना राम

संयुक्त महामंत्री: श्री मुकेश जीनगर

कोषाध्यक्ष: श्री संजय यादव

संगठन मंत्री: श्री पवन कुमार

सह संगठन मंत्री: श्री नरसी राठी

सह कोषाध्यक्ष: श्री हेमंत तवर

उपाध्यक्ष: श्री रामस्वरूप पुनिया, श्री सतपाल सरावत, श्री शिशुपाल, श्री रमेश खत्री एवं श्री रविंद्र सिंह।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार देवड़ा एवं जिला महामंत्री श्री निर्मल कुमार देवड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यक्रम में कैलाश लीलर (जिला संगठन मंत्री), मुकेश मेहरा (कार्यालय मंत्री), राजेंद्र सिंह (कार्यसमिति सदस्य), राजेश कुमार, केसर नायक, भंवर लाल सोनी, दिलावर खान, विजय मीणा, विनोद मीणा, प्रदीप कुमार, मुकेश जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!