Bikaner Live

विधायक व्यास ने विधायक निधि से योग भवन विस्तार के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत करने की अनुशंसा की

बीकानेर, 3 अगस्त। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, गंगाशहर स्थित योग भवन के विस्तार एवं विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की है।

विधायक ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजे गए पत्र में योग भवन को पूर्ण करने, इसके विस्तार तथा आवश्यक विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीकानेर को प्रस्तावित किया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार योग भवन के विकास से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण एवं विकास कार्यों को गति मिलेगी।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं योग से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान श्री बनवारी लाल शर्मा और श्री श्रीभगवान अग्रवाल, किशन चौधरी, जेपी व्यास, जोगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!