Bikaner Live

राजस्थान के कॉलेजों हेतु एम.टेक. एवं एम.आर्क. में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, CAM-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित



शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एम.टेक. (M.Tech.) एवं एम.आर्क. (M.Arch.) कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (CAM-2026) की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (BTU) के संघटक एवं संबद्ध महाविद्यालयों तथा राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) के संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एम.टेक. एवं एम.आर्क. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियों, सीट मैट्रिक्स, काउंसलिंग तथा अन्य आवश्यक जानकारी https://btucam2026.com पर उपलब्ध है।

CAM-2026 के समन्वयक (Coordinator) डॉ. रानू लाल चौहान तथा सह-समन्वयक (Co-Coordinator) डॉ. देवेन्द्र तिवारी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!