Bikaner Live

ब्लॉक सीएमओ बीकानेर ने किया उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

शोभासर की व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक, बदरासर में एएनएम अनुपस्थित मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस

बीकानेर, 3 अगस्त। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीकानेर डॉ. सुनील कुमार जैन ने सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र शोभासर एवं बदरासर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, रिकॉर्ड संधारण एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र शोभासर की व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गईं। केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एवं एएनएम दोनों उपस्थित मिले। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी रजिस्टर, एसडीआर रजिस्टर तथा मौसमी बीमारियों से संबंधित गतिविधियों के 2-ए एवं 2-बी प्रपत्र सहित सभी आवश्यक रिकॉर्ड अद्यतन अवस्था में उपलब्ध पाए गए। डॉ. जैन ने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं रिकॉर्ड संधारण पर संतोष व्यक्त किया।

वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र बदरासर में निरीक्षण के दौरान एएनएम सुमन बोयल बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोनिका उपस्थित थीं। केंद्र पर आवश्यक रिकॉर्ड एवं रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिलने के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं गतिविधियों की समीक्षा नहीं हो सकी।

एएनएम की अनुपस्थिति के संबंध में संबंधित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि एएनएम द्वारा किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई तथा उन्हें भी अनुपस्थिति के कारण की जानकारी नहीं है। इस पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन ने एएनएम सुमन बोयल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खंड कार्यक्रम प्रबंधक ऋषि कल्ला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हिमांशु गोम्बर भी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सुप्रसिद्ध गोगामेडी मेले में व्यवस्थाओं को लेकर रेल अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

Read More »
error: Content is protected !!