6 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शिविर होंगे आयोजित
बीकानेर, 4 अगस्त। राज्य सरकार की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के तहत विशेष योग्यजनों को अधिक सुविधा एवं संबल प्रदान करने के उद्देश्य से 25 हजार दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
आयुक्त एवं शासन सचिव विशेष योग्यजन के निर्देशनानुसार जिले, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर 6 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस पर ऑनलाइन आवेदन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एल. डी. पंवार ने बताया कि कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्राप्त करने के इच्छुक विशेष योग्यजन अपने आवेदन एसएसओ पोर्टल (www.sso.rajasthan.gov.in) अथवा एसजेएमएस डीएसएपी (मुख्यमंत्री संयुक्त सहायता अनुदान योजना) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन के समय विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी), आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, दिव्यांगता मूल्यांकन प्रमाण पत्र अथवा मूल्यांकन संबंधी अन्य दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र (आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण) तथा पेंशनधारकों के लिए पीपीओ सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। विभाग ने पात्र विशेष योग्यजनों से निर्धारित अवधि में आवेदन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।
Related Post
नोखा में 108 अखण्ड श्री रामायण पाठ का भव्य आयोजन बुधवार को
September 21, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर जिले के सात निकायों की तस्वीर साफ: भाजपा को चार, कांग्रेस को दो और माकपा को एक प्रमुख पद
September 21, 2026
No Comments
Read More »

राजस्थान में भाजपा का दबदबा, मगर बीकानेर में कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत
September 21, 2026
No Comments
Read More »

राजस्थान हाई कोर्ट के दरवाजे खुले रात को 10:00 बजे नवरत्न डांगा मदन मेघवाल और मकसूद अहमद को मिलीरहत
September 21, 2026
No Comments
Read More »


एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था को भामाशाह जैन का आर्थिक सहयोग
September 20, 2026
No Comments
Read More »



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »


