Bikaner Live

संत रविदास जयंती वर्ष पर बीकानेर पूर्व में
निकली समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा, बागीनाडा हनुमान मंदिर पर हुआ भव्य समापन




बीकानेर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ लालगढ़ स्टेशन के सामने स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज मंदिर से हुआ। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रथ यात्रा विभिन्न निर्धारित पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान माता जी मंदिर, सूरसागर के पास गिन्नाणी, सांसद सेवा केंद्र, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज मंदिर, रेगर समाज बस्ती, लालेश्वर महादेव मठ, शिवबाड़ी, सोमेश्वर महादेव मंदिर, वल्लभ गार्डन, नागणेची माता मंदिर, पवनपुरी रोड तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने कलश वंदन कर यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का अभिनंदन किया।

संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया रथ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते हुए बागीनाडा हनुमान जी मंदिर, रानीबाजार पहुंची, जहां श्रद्धा और उत्साह के साथ समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा का भव्य समापन हुआ।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर जिला प्रभारी ओम सारस्वत, जिला संयोजक एडवोकेट कौशल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, चंपालाल गेदर, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, जिला सहसंयोजक सुभाष वाल्मिकी, जितेंद्र सिंह, सोहनलाल प्रजापत, सरिता नाहटा, अशोक प्रजापत, सुनीता हटीला, विनोद करोल, रामकुमार व्यास, प्रकाश मेघवाल, विश्वजीत सिंह, फारुक चौहान, मंजूलता रावत, विजयालक्ष्मी राजपुरोहित, भगवान भाटी, अमित स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज जन उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!