Bikaner Live

महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर सर्किल एवं मार्ग नामकरण के प्रस्ताव  सर्वसम्मति से हुए पारित


बीकानेर। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के पास एम.एन. अस्पताल के सामने महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रभक्त वीर सावरकर की प्रतिमा के आगे स्थित सर्किल को वीर सावरकर सर्किल एवं यहां से लेकर करणी भवन के पास स्थित सर्किल तक कुल 1600 मीटर के मार्ग को स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर मार्ग के नाम से जाना जाएगा।

हाल ही में संभागीय आयुक्त बीकानेर की अध्यक्षता में सार्वजनिक स्थानों एवं राष्ट्रीय मार्गों पर लगाई जाने वाली प्रतिमाओं और सर्किल नामकरण तथा मार्ग नामकरण के संबंध में स्वीकृति हेतु गठित संभाग स्तरीय समिति की बैठक में उक्त दोनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया है।

बैठक में स्थानीय निकाय विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर समिति के सदस्यों से अनुशंसा और विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त अनापत्ति के पश्चात स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की उपलब्धियों और राष्ट्रहित में उनके योगदान को देखते हुए सर्वसम्मति से दोनों प्रस्ताव स्वीकृत किये गये हैं।

वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति के सदस्यों ने सर्किल एवं मार्ग का नामकरण वीर सावरकर के नाम से किए जाने पर संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय निकाय विभाग का आभार प्रकट किया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, समिति के संस्थापक सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, समिति सचिव मोहित राजपुरोहित, प्रवक्ता मनीष आचार्य, विजय सिंह पड़िहार इत्यादि सदस्यों ने सर्किल एवं मार्ग का नामकरण महान क्रांतिकारी के नाम से करने पर जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस निर्णय से वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों और विशेष रूप से युवा वर्ग को देश प्रेम और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और वीर सावरकर के योगदान का चिरस्थायी स्मरण रहेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!