जयपुर/बीकानेर
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी घोषणा कर दी है। प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।
आयोग के अनुसार 27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
- पहला चरण: 9 सितंबर को मतदान
- दूसरा चरण: 11 सितंबर को मतदान
मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को एक साथ होगी।
चुनाव आयोग ने सभी जिला प्रशासन को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा और आचार संहिता लागू करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।















