Bikaner Live

पूर्व प्रधान जेठाराम डूडी की 32 वी पुण्य तिथि पर सर्वधर्म सभा

बीकानेर, 19 अगस्त। नोखा के पूर्व प्रधान व बीकानेर के पूर्व उप जिला प्रमुख जेठाराम डूडी की 32 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को जैसलमेर रोड पर स्थित जाट धर्मशाला परिसर में उनकी प्रतिमा स्थल पर सर्वधर्म,पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में जन प्रतिनिधियों व विभिन्न जाति समुदाय के लोगों ने स्वर्गीय डूडी के व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया तथा दिवंगत आत्मा के साथ उनके पुत्र पूर्व सांसद व विधायक स्वर्गीय रामेश्वर डूडी को भी आत्म नमन किया।
नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने जाट धर्मशाला परिसर के शिवालय में पूजा अर्चना से सर्व मंगल की कामना की दिवंगत परिजनों की आत्म शांति की प्रार्थना की तथा स्वर्गीय जेठाराम प्रतिमा का पूजन-वंदन किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जेठाराम डूडी अनेक गुणों से विभूषित थे। उनकी पुण्यायी व प्रेरणा से डूडी परिवार सर्व समाज के हितों के लिए कार्य करता रहेगा।
सर्वधर्म सभा में ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम, देवीकुंड सागर के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानंद ’’दाताश्री’’ ने कहा कि स्वर्गीय जेठारामजी ने संघर्ष, मेहनत, त्याग व परिश्रम के साथ सर्व जाति समुदायों की हितों की रक्षा के लिए कार्य किया। उनके अनुकरणीय कार्य, नैतिकता व सर्व के प्रति समता की भावना से अच्छे जनप्रतिनिधि, व्यवसायी व ठेकेदार के रूप् में प्रतिष्ठित हुए। वे श्वेतक्रांति के प्रणेता, अच्छे समाज सेवी व राजनीतिज्ञ थे। उनके आदर्शों से डूडी परिवार व युवा पीढ़ी प्रेरणा लेकर सर्व समाज के हितों कर रक्षा, गरीब व साधन सुविधाओं से वंचित लोगों को ऊपर उठाने के लिए कार्य करें। उन्हांेने कहा कि स्वर्गीय रामेश्वर डूडी ने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए सबको साथ लेकर चले तथा सर्वत्र लोकप्रियता हासिल की।
ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफिज फरमान अली ने कुरआन की आयतें सुनाते हुए कहा कि स्वर्गीय जेठाराम डूडी नेक दिल इंसान तथा 36 कौमों के हितेशी थे। उन्होंने सर्व समाज व सर्व धर्मावलम्बियों की खिदमत की। सेंट जैवियर फ्रांसिस चर्च के फादर थामस ने कहा कि नेक दिल रखते हुए जो इंसान परमात्मा में विश्वास रखता है, उसके मरने के बाद भी उनके आदर्श व प्रेम, करुणा, सेवा, सद्भाव व मानवता की भावना प्रेरणा व शक्ति देती है। सरदार अमरीक सिंह ने ग्रंुरु ग्रंथ साहिब के शबद सुनाते हुए उनके साथ बिताएं क्षणों का स्मरण किया। आनंद आश्रम रानी बाजार के संत रामपालजी महाराज ने सुन्दरकांड व हनुमान चालिसा का पाठ की अगुवाई की तथा कहा कि स्वर्गीय जेठाराम डूडी व स्वर्गीय रामेश्वर डूडी जैसे विरले ही व्यक्ति होते है जो धर्मनिष्ठ,कर्मनिष्ठ होकर समाज के हितों के लिए कार्य करते है। युवा उद्यमी अतुल डूडी ने स्वर्गीय जेठाराम डूडी के आदर्शों का स्मरण दिलाते हुए कहा कि वे जाट समाज नहीं सर्व समाज, गरीब व मजदूर तथा किसानों के हितैषी थे। उन्होंने सर्व वर्ग के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने जाट धर्मशाला की स्थापना कर छात्रों के भविष्य निर्माण की नींव रखी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव गजेन्द्र सिंह सांखला ने स्वर्गीय जेठाराम डूडी का परिचय दिया तथा उन्हें श्रेष्ठ राजनीतिक व समाज सेवी बताया। श्रद्धांजलि सभा में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम, पूर्व अध्यक्ष लक्षमण कड़वासरा, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर व सुनीता तर्ड पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, कांग्रेस प्रवक्ता प्रहलाद सिंह मार्शल, जाट धर्मशाला व्यवस्थापक नानू राम भोबिया, नगर निगम पूर्व आयुक्त मौलाबक्श, रामजान अली रंगरेज, मुकेश राजस्थानी, श्याम सिंह भाटी, गुलाम मुस्तफा पूर्व उपमहापौर हारुन राठौड़ख् सहित अनेक जन प्रतिनिधियों, उनके परिजनों ने स्वर्गीय जेठाराम डूडी को श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय जेठाराम डूडी के कनिष्ठ पुत्र भगवानाराम डूडी ने शांति निवास वृद्ध आश्रम में प्रवास कर रहे घर परिवार से बेघर वृद्धजनों के राशन पानी के लिए सहयोग प्रदान किया तथा सर्वधर्म सभा में आने वालों का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

बीकानेर, 19 अगस्त। नोखा के पूर्व प्रधान व बीकानेर के पूर्व उप जिला प्रमुख जेठाराम डूडी की 32 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को जैसलमेर रोड पर स्थित जाट धर्मशाला परिसर में उनकी प्रतिमा स्थल पर सर्वधर्म,पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में जन प्रतिनिधियों व विभिन्न जाति समुदाय के लोगों ने स्वर्गीय डूडी के व्यक्तित्व … Read more

error: Content is protected !!