Bikaner Live

शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ की वार्षिक ध्वजा आज व सवारी और मेला 22 को

बीकानेर, 19 अगस्त। शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के तत्वावधान में सकलश्री संघ के सहयोग से गुरुवार को पूजा,ध्वजा रोहण व शनिवार को परमात्मा की सवारी व मेले का आयोजन होगा।
साध्वी श्री मुक्तांजनाश्रीजी आदिठाणा पांच के सान्निध्य में गुरुवार को गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में सुबह आठ बजे 18 अभिषेक, साढ़े दस बजे 17 भेदी पूजा व दोपहर साढ़े बारह बजे वार्षिक ध्वजा तथा उसके बाद स्वधर्मी भक्ति का आयोजन होगा। वार्षिक ध्वजा का लाभ श्रीमती विजय देवी, शेखर चंद दुगड़ परिवार एवं हरजीत सिंह, रश्मि जैन परिवार दिल्ली ने लिया है। साध्वीवृंद सुगनजी महाराज के उपासरे से गुरुवार सुबह पांच बजे रवाना होकर शिवबाड़ी पहुंचेगी उनका तीन दिन प्रवास शिवबाड़ी में रहेगा। वे रास्ते में श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा के निवास पर आयोजित भक्तामर पाठ में शामिल होंगी।
भगवान गंगेश्वर पार्श्वनाथ में 22 अगस्त शनिवार को सुबह दस बजे परमात्मा की पूजा, दोपहर सवा बारह बजे परमात्मा की सवारी (वरघोड़ा) व उसके बाद स्वधर्मी भक्ति का आयोजन सकल श्री संघ के तत्वावधान में होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!