श्रीडूंगरगढ़। श्री श्याम परिवार संघ, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से खाटूश्यामजी के लिए 18वीं विशाल पदयात्रा का आयोजन 16 सितंबर 2026 को किया जाएगा। पदयात्रा प्रातः 7:15 बजे आड़सर बास स्थित श्री श्याम धोरा मंदिर से रवाना होगी।
पदयात्रा के दौरान बाबा श्याम की दिव्य अखंड ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहेगी। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा।
डीजे पर बजने वाले बाबा श्याम के भजनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए खाटूश्यामजी की ओर बढ़ेंगे। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह है। श्री श्याम परिवार संघ ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
रवानगी: 16 सितंबर 2026, प्रातः 7:15 बजे
स्थान: श्री श्याम धोरा मंदिर, आड़सर बास, श्रीडूंगरगढ़
आयोजक: श्री श्याम परिवार संघ, श्रीडूंगरगढ़















