Bikaner Live

जन सुनवाई में समस्याओं का हुआ समाधान,बिजली-कटौती,शनिवार पूरे दिन खुलेंगे कैश काउंटर


बीकानेर। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आईं 30 समस्याओं में से 09 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 21 समस्याओं का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 09 तकनीकी और 21  कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं। टेक्निकल शिकायतों में नया कनेक्शन, डीटीआर फैंसिंग, पोल शिफ्ट
जबकि कमर्शियल के मामलों में मीटर चेकिंग, सोलर क्रेडिट, बिल करेक्शन जैसी शिकायतें आई।
21  शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।

शनिवार पूरे दिन खुलेंगे
बीकेईएसएल के कैश काउंटर

बीकानेर। बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार 22 अगस्त को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।

बिजली-कटौती

बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के ट्रांसफार्मर रख-रखाव, जंपर बदलने, पेड़ो की छंटाई इत्यादि के लिए जो अत्यावश्यक है, के दौरान शनिवार 22 अगस्त को प्रातः 07:30 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सादुलगंज, BKESL D2 ऑफिस के पास का क्षेत्र।

प्रातः 06:00 बजे से 10:00 बजे तक

हल्दीराम भुजिया फैक्ट्री का क्षेत्र।

दोपहर 03:30 बजे से सांय 06:00 बजे तक

शिववैली मन्दिर, यूको बैक, जैन गंगा मार्बल, चबुतरावाला, लखोटिया इंडस्ट्रीज, विश्वकर्मा कॉलोनी 1-2, बोथरा मार्बल 1-2, दाल मिल 1-2, इनस्टाइल डेवलेपर कॉलोनी, रामप्रताप DTR, सिंकदर यादव DTR, शिववैली हाइटस, फलोरल हॉस्पिटल, जैन पब्लिक स्कूल, अग्रवाल भवन 1-2 DTR, होटल कला मन्दिर, किआ शोरूम के सामने, जैम इन्फा, सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का क्षेत्र।

प्रातः 06:00 बजे से 07:00 बजे तक

तीर्थम, नगर निगम, मेहरो का बास, कोरियो का मोहल्ला, अग्रवाल स्कूल, भारत पेट्रोल पंप, गणेश होटल, टीटी कॉलेज, कृष्णा ट्यूब वेल, महारानी स्कूल, आकाशवाणी, वाटर वर्कर्ट्स, एफ.एम., टीटी कॉलेज, राष्ट्रदूत प्रेस, सरकारी प्रेस रोड, पुराना फोर्ट स्कूल, गंगा गार्डन, बाबा रामदेव मंदिर, हनुमान हत्था, करणी माता मंदिर, अग्रवाल फर्नीचर, पुरानी गिनानी, फ्लेम गैस, केला माता मंदिर, राधेश्याम चक्की, डूंगर की टाल, हरिजन बस्ती, यादव कॉम्प्लेक्स, दूध डेयरी, लक्ष्मी इलेक्ट्रिक, राजपूत छात्रावास, नवल सागर कुआ, वीर दुर्गा दास सर्कल, बीएसएनएल कार्यालय, सदर थाना, मजीसा बास, दयानंद पब्लिक स्कूल, पुरानी कचहरी, मेहाई स्कूल, सादुल क्लब का क्षेत्र।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!