Bikaner Live

महापर्व पर्युषण पर पार्श्वचंद्र गच्छ उपासरे में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव 



बीकानेर, 13 सितम्बर। श्री पार्श्वचन्द्र सूरि गच्छ जैन संघ के आसानियों के चौक के रामपुरिया के बड़े उपासरे में पर्युषण महापर्व में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव भक्ति भाव से साध्वी पदम प्रभा व वयोवृद्ध साध्वी  सुव्रता श्रीजी के सान्निध्य में मनाया गया । भगवान महावीर स्वामी के जन्म के गीत गाए गए तथा जयकारे लगाए गए। कांसी की थाली बजाकर वीर प्रभु के जन्म की बधाइयां दी गई।
वयोवृद्ध साध्वी  सुव्रता श्रीजी ने भगवान महावीर स्वामी की माता त्रिशला देवी को स्वप्न में दिखाई दी वस्तुओं का वर्णन किया तथा कल्पसूत्र के अनुसार उनके जन्म के वार तिथि की उद्घोषणा की। भगवान महावीर के बाल रूप् को पालने में झुलाया गया तथा अक्षत की वर्षा कर मंगल कामना की गई।
श्री पार्श्वचंद्र सूरि गच्छ जैन संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र रामपुरिया ने बताया कि पालने  के लाभार्थी मूलचंद-नवरतन बांठिया परिवार के निवास बांठिया चौक से आसानियों के चौक तक गाजे बाजे के साथ श्रमण भगवान महावीर के पालने को लाया गया। बैंड पार्टी नवंकार महामंत्र की धुन बजा रही थी वहीं महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थी। भगवान के जन्मोत्सव के समय पूरा उपासरा श्रावक-श्राविकाओं से खचाखच भरा था।
श्री पार्श्वचंद्र सूरि गच्छ जैन संघ के मंत्री प्रताप रामपुरिया ने बताया उपासरे के पास के ही भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में विशेष पूजा की गई तथा भक्ति का आयोजन हुआ। चैत्य परिपाटी लाभ लाभ प्रकाश चंद, राजेश, मनीष राखेचा परिवार ने लिया है। वहीं त्रिशला माता की माता को स्वप्न में दिखाई दी 14 चीजों यथा हाथी, वृषभ, सिंह, लक्ष्मी,पुष्पमाला, चन्द्र, सूर्य, ध्वजा, कलश, पदम सरोवर, समुद्र,देव विमान, रत्न राशि व निर्धूम अग्नि की बोलिया लगाई गई। बोलियों के दौरान पार्श्व महिला मंडल व पप्पूजी बांठिया आदि ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
——

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!