बीकानेर, 12 सितम्बर। खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर में गणेश चतुर्थी पर सोमवार को गणेश उत्सव मनाया जाएगा। भगवान गणेश की स्तुति-वंदना, भक्ति तथा विशेष पूजन व श्रृंगार सहित विविध आयोजन होंगे। गणेशोत्सव की तैयारियां रविवार को ही पूर्ण करली गई। मंदिर में विशेष सजावट की गई है।
मंदिर के संस्थापक सुरेश गुप्ता ने बताया कि शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि की प्रेरणा व आशीर्वाद से आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान मंदिर में विशेष सजावट की गई है।
पवनपुरी की शांति विहार सोसायटी में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल राय व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय के नेतृत्व में भगवान गणेश का उत्सव 14 सितंबर को अभिजीत मुर्हू में मनाया जाएगा। विशेष पूजन बनारस के वेदपाठी ब्राह्मणों नेतृत्व में किया जाएगा। बनारस से ही भगवान गणपति की विशेष प्रतिमा मंगवाई गई है। शांति विहार सोसायटी की महिला विंग की वरिष्ठ सदस्य, शिक्षाविद् अलका डॉली पाठक ने बताया कि उत्सव में भागीदारी के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
















