Bikaner Live

लगातार 67वें वर्ष श्रद्धा व उत्साह से निकाली सचेतन झांकी, जोत व जागरण कर मनाया बाबा का जन्मोत्सव


बीकानेर। लोक देवता बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव में सिटी कोतवाली के पीछे स्थित भार्गव मोहल्ले से बाबा की झांकी निकाली गई एवं जागरण का आयोजन किया गया। बाबा रामदेव झांकी व जागरण समिति के अध्यक्ष विजय खत्री ने बताया कि समिति द्वारा बाबा रामदेवजी की 67वीं झांकी व जागरण का आयोजन रविवार को बाबा के जन्मोत्सव पर किया गया। सचिव गणेश खत्री ने बताया कि भार्गव मोहल्ला स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में प्रतिमा का अभिषेक, पूजन, जोत व महाप्रसादी की गई। बालभक्तों ने डांडिया के साथ सचेतन झांकी निकाली। इस दौरान भक्तों द्वारा गणेशजी, हनुमानजी, रामदेवजी, कृष्णजी व राक्षसों का स्वरूप धारण कर सचेतन झांकी को उत्साह के साथ निकाला गया। उपाध्यक्ष गणेश भार्गव ने बताया कि यह झांकी ठठेरा बाजार, मोहता चौक, दाऊजी रोड, केईएम रोड, चौतीना कुआं, डागा बिल्डिंग, कमला कॉलोनी, चौखूंटी पुल, पारीक चौक, सोनगिरि कुआ, दाऊजी रोड, कुम्हारों का मोहल्ला होते हुए मंदिर पहुंची। मंत्री मनोज भार्गव व सांवरलाल भार्गव ने बताया कि रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया जिसमें सांवरलाल रंगा, गुलाम हुसैन अनुराधा योगी सहित अनेक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। आयोजन से जुड़े महेन्द्र भार्गव ने बताया कि विगत 67 वर्षों से बाबा का जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों व मोहल्लेवासियों द्वारा श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!