
भाजपा को 13, विकास मंच को 9 सीटों पर जीत; दो निर्दलीय और एक माकपा प्रत्याशी विजयी
श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव की मतगणना में अब तक सभी 40 सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने सर्वाधिक 15 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 13 प्रत्याशी विजयी हुए हैं। विकास मंच ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 सीटों पर कब्जा जमाया है।
इसके अलावा दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को एक सीट मिली है। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण नगरपालिका बोर्ड गठन में विकास मंच और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है।
भाजपा ने वार्ड संख्या 3, 5, 9, 11, 12, 15, 22, 24, 28, 30, 31, 32 और 37 में जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रत्याशी वार्ड संख्या 2, 4, 6, 7, 8, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 26, 27 और 38 में विजयी रहे।
विकास मंच ने वार्ड संख्या 1, 23, 25, 33, 34, 35, 36, 39 और 40 में जीत हासिल की। वार्ड संख्या 10 और 29 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि वार्ड संख्या 19 में माकपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।
अब सभी की निगाहें नगरपालिका में बोर्ड गठन पर टिकी हैं। बहुमत के लिए 21 पार्षदों का समर्थन आवश्यक है। ऐसे में विकास मंच और निर्दलीय पार्षद सत्ता की चाबी साबित हो सकते हैं।
दलीय स्थिति
कांग्रेस: 15 सीटें
भाजपा: 13 सीटें
विकास मंच: 9 सीटें
निर्दलीय: 2 सीटें
माकपा: 1 सीट
कुल: 40 सीटें
















