Bikaner Live

बीकानेर निकाय चुनाव: जीत के बाद कांग्रेस पार्षद एकजुट, मेयर पद पर मंथन तेज



बीकानेर। नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने मेयर पद को लेकर मंथन तेज कर दिया है। नतीजे आते ही कांग्रेस ने विजयी पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी।

एकजुटता का संदेश देने के लिए कांग्रेस ने सभी जीते हुए पार्षदों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत और बिशनाराम सियाग मौजूद रहे।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मेयर की कुर्सी किसे मिलेगी? हाईकमान के फैसले से पहले पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद जारी है और अंदरखाने सियासी हलचल तेज हो गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!