Bikaner Live

कथा पंडाल में हजारों नर-नारियों ने सामूहिक रूप से गणेश जी की पूजा कर मनाई गणेश-चतुर्थी


नोखा। यहां लाहोटी चौक में चातुर्मास सत्संग समिति नोखा द्वारा कथा व्यास दंडी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज के श्रीमुख से 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि रामायण कथा के दौरान ही 14 सितम्बर सोमवार को प्रथम पूज्य भगवान गणेशजी महाराज की गणेश चतुर्थी का महा पर्व कथा व्यास दंडी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य और बड़ी तादाद में उपस्थित दंडी स्वामियों के अगुवाई बड़े ही धूमधाम आस्था और विश्वास के साथ मनाई गई। पूजा में सबसे आगे कथा व्यासजी और उसके बाद कथा में उपस्थित रहने वाले अनेकों दंडी साधू संतों, आचार्यों के बाद बड़ी तादाद में श्रद्धालु जोड़े से और अनेकों श्रद्धालु अकेले बैठ कर भगवान गणेशजी की विशेष पूजा अर्चना विभिन्न सामग्रियों बादाम, काजू, किसमिस, कमल पुष्प, केलों, गन्नों के टुकड़ो, दुर्वा, मखाना, मोदकों (लाडू) आदि गणेशजी को अर्पित कर के पूजा अर्चना की और अभिषेक, सहस्रार्चन किया गया। अनेकों श्रद्धालु अपने-घरों से गणेशजी की मूर्ति सहित पूजा सामग्री और विभिन्न प्रकार की वस्तुएं लेकर आए जो नहीं लाये उनको समिति द्वारा पंडाल में ही उपलब्ध करवाई गई। पूजा के दौरान विद्वान पंडित आचार्य अवधनारायण महाराज द्वारा मंत्रोचार का उच्चारण करके पूजा करवाई। पूजा दो घंटे से अधिक समय तक चली समिति के मीडिया प्रभारी शरद इन्द्र चंद मोदी ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि पूजा के दौरान पंडाल गणेश भगवान के जयकारों से गूंजता रहा। समिति के प्रहलाद मोहता, दामोदर तिवाड़ी, गिरधारी पारीक, पवन चांडक, जुगल लोहिया, नारायण राठी आदि व्यवस्था सम्भालने में लगे रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!