Bikaner Live

महापर्व पर्युषण पर पार्श्वचन्द्र गच्छ उपासरे में तपस्वी मां बेटी
का अभिनंदन


बीकानेर, 14 सितम्बर। श्री पार्श्वचन्द्र सूरि गच्छ जैन संघ के आसानियों के चौक के रामपुरिया के बड़े उपासरे में पर्युषण पर्व के दौरान 9 दिन की तपस्वी मनीषा व उनकी पुत्री  मयंक छाजेड़ का साध्वी पदम प्रभा व वयोवृद्ध साध्वी  सुव्रता श्रीजी के सान्निध्य अभिनंदन किया गया । तपस्वी मां-बेटी ने भगवान महावीर स्वामी सहित अनेक जिनालयों में पहुंच कर लड्डू चढ़ाए तथा चारित्र आत्माओं का आशीर्वाद लिया।  वयोवृद्ध साध्वी  सुव्रताश्रीजी ने भगवान महावीर स्वामी के बाल्यकाल शिक्षा-दीक्षा का वर्णन किया तथा तपस्या के महत्व को उजागर किया। साध्वीवृंद के सान्निध्य में पार्श्वचन्द्र गच्छ की ओर से संवत्सरि का प्रतिक्रमण मंगलवार को मनाया जाएगा।
श्री पार्श्वचन्द्र सूरि गच्छ जैन संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र रामपुरिया ने बताया कि पर्युषण के समापन पर चैत्य परिपाटी के तहत जिनालयों में दर्शन वंदन किया जाएगा। संघ के मंत्री प्रताप रामपुरिया ने बताया कि  संवत्सरी जैन धर्म का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण वार्षिक पव है, जिसमें पर्युषण पर्व के अंतिम दिन क्षमावाणी, सामूहिक प्रतिक्रमण, सामायिक आदि की साधना के साथ मनाया जाता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!