
*बीकानेर | 25सितंबर 2026**भादवा मास में मेलों का दौर जारी, कोडमदेसर भैरूजी का मेला भरा**बीकानेर।* बीकानेर में भादवा मास में मेलों का दौर चल रहा है। इसी क्रम में कल *कोडमदेसर भैरूजी का मेला* बड़ी धूमधाम से भरा।मेले में पैदल जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए। इसी क्रम में *नाल बड़ी गांव* में *श्री कोडमदेसर भैरूनाथ आयला भायला सेवा समिति* द्वारा पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया।शिविर में यात्रियों के लिए *पकौड़ी, केसर युक्त चाय और मिठाई में चमचम* का प्रसाद रखा गया।समिति के अध्यक्ष *श्री संतोष कुमार किराडू (भैया महाराज)* ने बताया कि यह समिति *पिछले 15 वर्षों से निरंतर* यह सेवा कर रही है। यह सेवा सभी मित्रगण मिलकर करते हैं।इस सेवा कार्य में *श्री हरिकिशन व्यास, अकबर, चंद्रशेखर व्यास, राजेश किराडू, अशोक व्यास, शुभम छंगाणी एवं राजू किराडू* ने सहयोग दिया। श्री किराडू ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेवा शिविर में प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया।












