Bikaner Live

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद

बीकानेर | 25 सितंबर 2026अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद का आयोजन**बीकानेर।* अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बीकानेर के प्रसिद्ध *तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर* में *बाबा भैरवनाथ का भव्य श्रृंगार, पूजा-अर्चना, आरती और महाप्रसाद* का आयोजन किया गया।मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। बाबा भैरवनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद आरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस अवसर पर *आयोजनकर्ता श्याम सुंदर छंगाणी* ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी पर बाबा का विशेष श्रृंगार और महाप्रसाद का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में *आशाराम जी जोशी, अशोक छंगाणी, प्रह्लाद छंगाणी, जुगल किशोर छंगाणी, कालू छंगाणी, जेपी छंगाणी, भैरू, प्रेम सागर, अजय जोशी, नारायण व्यास, रामदेव ओझा, नारायण पुरोहित, द्वारका दास जोशी, सुरेश मोहता* सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!