Bikaner Live

मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

📰 मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 26 सितंबर कोबीकानेर। मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 26 सितंबर 2026 को किया जाएगा। शिविर का आयोजन शान्तिनाथ आंगन कार्यालय, गेमना पीर रोड (गोचर रोड), बीकानेर में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मदन गोपाल भट्टड तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिक मोहम्मद तस्लीम मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच प्रदान करेंगे। इसके साथ ही आंखों की स्क्रीनिंग भी निःशुल्क की जाएगी।शिविर में हृदय जांच के लिए ECG, ब्लड शुगर एवं BP जांच सहित आवश्यक प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजकों ने आमजन से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने तथा समय पर पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की है।शिविर का उद्देश्य आमजन को उनके आसपास ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना तथा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।शिविर: 26 सितंबर 2026समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तकस्थान: शान्तिनाथ आंगन कार्यालय, गेमना पीर रोड (गोचर रोड), बीकानेर

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!