Bikaner Live

डूंगर कॉलेज के शोधार्थी प्रदीप जैन को पी.एच.डी. की उपाधि


बीकानेर, 27 सितंबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के शोधार्थी श्री प्रदीप जैन को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।

श्री प्रदीप जैन ने अपना शोध कार्य ‘स्विस एल्बिनो चूहों के यकृत में विकिरण एवं मर्करी द्वारा उत्पन्न परिवर्तनों का पिक्रोरहिजा कुरोआ द्वारा रूपांतरण’ विषय पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राणीशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र पुरोहित के निर्देशन में पूर्ण किया।

शोध के अंतर्गत विकिरण एवं मर्करी के कारण यकृत में होने वाले जैविक परिवर्तनों तथा पाइक्रोरिज़ा कुरोआ (कुटकी)के संभावित सुरक्षात्मक प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया।

श्री प्रदीप जैन की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राणिशास्त्र विभाग के संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!