Bikaner Live

बीकानेर समेत प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, सीकर में ऑरेंज अलर्ट, 5 जिलों में बारिश के साथ बीकानेर में ओलावृष्टि की संभावना

बीकानेर। राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग जयपुर ने 26 सितंबर शाम 6 बजे जारी 3 घंटे के तात्कालिक पूर्वानुमान में डबल अलर्ट जारी किया है।

सीकर में ऑरेंज, बीकानेर समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सीकर तथा आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, भरतपुर, डीग, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर एवं टोंक में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 1a1e

बीकानेर संभाग में 28-29 को फिर सक्रिय होगा सिस्टम
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 27 से 29 सितंबर के दौरान भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 और 29 सितंबर को बीकानेर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। e9fc

बीकानेर जिले के लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, पूगल, नोखा क्षेत्रों में गतिविधि अपेक्षाकृत अधिक रह सकती है।

तापमान में गिरावट, फिर भी गर्मी से बेहाल
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 सितंबर को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फलोदी में 42 डिग्री और जैसलमेर में 40.5 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं बीकानेर में 40.3 डिग्री से पारा नीचे आया। इससे पहले बाड़मेर में 43.6 डिग्री तक पारा पहुंच गया था। 1a1e

किसानों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को सलाह दी है कि मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

बीकानेर में 28 सितंबर को दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!