Bikaner Live

आंगन मिलन सेवा समारोह के तहत विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संदेश पत्र एवं पौधे वितरित कर किया सम्मानित, अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम भी हुए

बीकानेर, 27 सितम्बर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन सेवा समारोह के क्रम में रविवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी सेवाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं तथा पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संदेश पत्र एवं पौधे वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

*शिवबाड़ी में 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 50 लाभार्थी हुए शामिल*

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवबाड़ी में आयोजित आंगन मिलन समारोह में सीडीपीओ श्रीमती राजेश कंवर, अतिथियों में वार्ड पार्षद श्री विनोद धवल,सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मंजुषा भास्कर,श्रीमती राधा खत्री,श्रीमती  चांद शेखावत, श्रीमती रजनी मेहता, श्रीमती यशोदा सहित महिला पर्यवेक्षक श्रीमती रुकसाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 50 लाभार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन एवं गोद भराई की रस्में आयोजित की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संदेश पत्र एवं पौधे वितरित कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

*चौधरी कॉलोनी में भी हुआ आयोजन*

सरस्वती बाल विद्या मंदिर, तेजाजी मंदिर के पास, चौधरी कॉलोनी में भी आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री गोवर्धन सिंह डूडी, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती राजश्री कच्छावा, श्रीमती पुष्पा राजपूत एवं श्रीमती शशि, महिला पर्यवेक्षक श्रीमती अनुराधा बिश्नोई, कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती समेत अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेवाओं एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

*दक्षिणी विस्तार एवं इंडस्ट्रियल एरिया में भी कार्यक्रम*

राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल, दक्षिणी विस्तार में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता  श्रीमती कविता शर्मा एवं महिला पर्यवेक्षक श्रीमती नीतू तिवारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेवाओं से संबंधित गतिविधियों के साथ महिलाओं एवं बच्चों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसी प्रकार हनुमान मंदिर के पास, इंडस्ट्रियल एरिया, रानी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक श्रीमती मंजुला परिहार के साथ समाजसेविका श्रीमती तारा सोनी एवं श्रीमती उमा शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं तथा महिलाओं एवं बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

विदित है कि आंगन मिलन सेवा समारोह के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने, महिलाओं एवं बच्चों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने की दिशा में गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!