नोखा। मुख्य बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर में सत्संग समिति नोखा की ओर शारदीय नवरात्रा के पावन अवसर पर श्रीराम आश्रम वृंदावन के परम पूज्य विद्वान संत गोपीराम महाराज के सानिध्य में श्री रामचरितमानस के सामूहिक नवाह् पारायण पाठ का भव्य आयोजन आसोज सुदी 1 रविवार 11 अक्टूबर 2026 से 19 अक्टूबर आसोज सुदी अष्टमी सोमवार तक प्रातः 8 बजे से एवं रात्रि 8 बजे से दोनों समय होने जा रहा है। सत्संग समिति के जगदीश प्रसाद खत्री ने सनातनी नर – नारी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पधार कर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।”












