Bikaner Live

काकड़ा की बेटियों नें जीता बीकानेर के लिए गोल्ड


नोखा – कुचामन में आयोजित 70 वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय काकड़ा की  टीम नें बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व कर विजेता बनकर इतिहास रच दिया है। फ़ाइनल मैच में बीकानेर नें हनुमानगढ़ की टीम को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात दी। प्राचार्य मांगीलाल बिश्नोई नें बताया कि पूरी प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम नें अपने सभी मैच आक्रामक अंदाज़ में जीते। फाइनल में टीम को हनुमानगढ़ से कड़ी टक्कर मिली। दल प्रभारी दिलीप कुमार जाट नें कहा कि बालिकाओं नें कोच साँवरलाल बिश्नोई के मार्गदर्शन में शानदार खेल दिखाया। मीनाक्षी मीणा, राकेश कुमार सिगड़, नरेश छीम्पा प्रेमसुख बिश्नोई, पवन छीम्पा आदि ग्रामजन भी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!