Bikaner Live

नोखा : 100 कुण्डीय अमृत-चण्डी महायज्ञ निर्माण कार्य पूर्णता की ओर महिला शक्ति द्वारा यज्ञशाला का लेपन श्रमदान कर पुण्य लाभ लिया


नोखा। यहां भव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत राजकीय बाबा छोटूनाथ विद्यालय के पिछवाड़े दक्षिणी द्वार (गेट) के समीप नवनिर्मित 150 गुणा 150 फुट की महा यज्ञशाला का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। यज्ञशाला में 100 कुण्डों का निर्माण हो चुका है। परम पूज्य दण्डी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (वृंदावन) के सानिध्य में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होने वाले 100 कुण्डीय अमृत-चण्डी महायज्ञ हेतु 150 फुट गुणा 150 फुट यज्ञशाला में फर्श लिपाई के कार्य में बड़ी तादाद में महिला शक्ति युवतियों से लेकर 75 वर्ष तक वृद्ध महिलाएं भी तन मन एंव अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ खुशी-खुशी सेवाएं देते हुए पुण्य लाभ कमा रही है। समिति के प्रहलाद मोहता, गिरधारी पारीक, जुगल लोहिया, नारायण राठी, दामोदर तिवाड़ी, बृजमोहन डागा, पवन चांडक आदि ने महिला शक्ति द्वारा यज्ञशाला की गोबर से लिपाई करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा किया जा रहा श्रमदान केवल सेवा ही नहीं बल्कि साक्षात यज्ञनारायण भगवान और देवीस्वरूपा शक्ति की पूजा है। ज्ञात रहे सेवा एंव श्रमदान में लगी महिलाएं छात्र काम मुंह में राम की तर्ज पर गोबर लेपन कार्य के साथ ही सुर से भजन गाते हुए दोहरा पुण्य लाभ अर्जित कर रही है। इनमें एक 75 वर्षीया वृद्ध महिला नोखा उपखण्ड क्षेत्र के किसनासर हाल 6 माह से नोखा में रहने वाली अंचीदेवी पत्नि सुलतानसिंह राजपुरोहित पिछले तीन दिनों से लेपन कार्य में जुटी है उसने बुढ़ापे को पीछे छोड़ दिया है। इसी प्रकार बाधू कुम्हार सहित अनेकों वृद्ध महिलाएं कार्य में जुटी हुई है। समिति के गिरधारी पारीक आदि ने बताया कि अब तक सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने श्रमदान में हाथ बंटाया है। समिति इनके कार्य कलापों की प्रशंसा करते हुए वृद्ध महिलाओं को सम्मानित करवाने की बात कह रही है। समिति के मिडिया प्रभारी इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी कर उक्त जानकारी दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!