Bikaner Live

नोखा के रोड़ा रोड़ स्थित कालका माता मंदिर (कोट) में नवरात्रा के अवसर पर श्री तंत्रात्मक शत-चण्डी महायज्ञ 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक

नोखा | यहाँ रोड़ा रोड़ स्थित कालका माता मंदिर (कोट) समिति की ओर से शारदीय नवरात्रा के पावन अवसर पर श्रीपीठ परमो पासक पं. पु. आचार्य पंकज शास्त्री महाराज के सानिध्य में आसोज सुदी 1 रविवार 11 अक्टूबर 2026 से 19 अक्टूबर आसोज सुदी अष्टमी सोमवार तक नव दिनात्मक नव कुण्डीय श्री तंत्रात्मक शत-चण्डी महायज्ञ होने जा रहा है। इस हेतु 11 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे दिव्य एवं महा कलश यात्रा निकाली जावेगी तत्पश्चात 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक देव मंडप पूजनादिक कार्यक्रम होगा। नित्य दुर्गा हवन एवं महा आरती का समय दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा। चतुर्वेद पारायण एवं माँ भगवती राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी का दिव्य श्रीविद्या अर्चना व पूजन, श्रीयंत्र महापूजन तथा नित्य ललिता सहस्रार्चन सम्पन्न होंगे। महायज्ञ की पूर्णाहुति 19 अक्टूबर सोमवार को होगी।
आयोजक समिति ने कहा है कि इस महायज्ञ में कोई भी माँ का भक्त यजमान के रूप में पूर्ण कालिक 9 दिनों तक अथवा एक-दो दिनों तक बैठना चाहते हो तो अपना नाम पहले लिखवा देवें। मंदिर परिसर में 9 दिनों तक चलने वाले कन्या भोज में यथा शक्ति सहयोग दे सकते हैं। ज्ञात रहे सैकड़ो वर्षों से इस मंदिर का सभी कार्य जन सहयोग से होता आ रहा है, यथा शक्ति सहयोग देकर पुण्य भागी बन सकते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!