
पुरुष एवं महिला वर्ग में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
बीकानेर, 8 अक्टूबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में राजकीय डूंगर महाविद्यालय में गुरुवार को अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं योग क्रियाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी योग दक्षता एवं प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी प्रदान की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता विकसित करना, नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के लिए डॉ. शशिकांत आचार्य एवं श्री ब्रज रत्न जोशी द्वारा रूपरेखा तैयार की गई।महाविद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, सहयोगी सदस्यों एवं संबंधित महाविद्यालयों के प्रति आभार व्यक्त किया।










