मानवता के प्रति करुणा एवं देश प्रेम का जज्बा बचपन में माता-पिता से मिले संस्कार एवं तत पश्चात गुरुकुल की शिक्षा से ही संभव है ,अन्यथा हमारी भावी पीढ़ियां संस्कार विहीन समाज का निर्माण करेगी और हमारा राष्ट्र सनातनी परंपराओं से हटकर घोर अराजकता व विषम परिस्थितियों के संकट फंस जाएगा ।
यह उदगार गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी ने आयुष सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सूरज बालवाडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल , व रामपुरिया विद्या निकेतन में संस्कार निर्माण कार्यशालाओं में व्यक्त किए।
इसी तरह जवाहर पार्क स्थित राम मंदिर में निरंतर संस्था बैनर तले चल रहे राम नाम संकीर्तन आयोजन में वृंदावन के संत कृष्ण किंकर ने कहा कि कलयुग में राम नाम जप से ही भगवत प्राप्ति हो सकती है परंतु अपने भीतर के रावण को भी मारना हैं और राष्ट्र में पनप रहे राम द्रोहियों व अराजकता फैलाने वालों से निपटने हेतु हमें एक हाथ में शास्त्र व दूसरे में शस्त्र धारण करना जरूरी है।
संस्था के संस्कार निर्माण कार्यक्रमों में सुरेंद्र उपाध्याय, योगेंद्र कुमार भाटी ,सुरेश शर्मा, एडवोकेट भवानी शर्मा, विद्या निकेतन की प्रिंसिपल अनुराधा जैन ने भी अपने विचार व्यक्त कर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।



















