Bikaner Live

भीनासर जाग्रति मंच-राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर को स्नातकोत्तर स्तर तक क्रमोन्नत करवाने के बाद नामकरण राजकीय जवाहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय भीनासर करवाने हेतु ज्ञापन

भीनासर जाग्रति मंच-राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर को स्नातकोत्तर स्तर तक क्रमोन्नत करवाने के बाद नामकरण राजकीय जवाहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय भीनासर करवाने हेतु ज्ञापन

बीकानेर/भीनासर। राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर हेतु सेठ चम्पालाल जी बांठिया व चम्पालाल जी बैद भीनासर ने स्थानकवासी जैन सम्प्रदाय के महान प्रतापी आचार्य श्री जवाहरलाल जी महाराज की स्मृति में सन् 1951 में 49985 गज जमीन तत्कालीन सरकार से खरीदी वहां आगे की करीब 25000 गज जमीन में अपनी फर्म मैसर्स हमीरमल चम्पालाल, कलकता के सौजन्य से शाला में 30 कमरों का निर्माण करवाया और पीछे की करीब 25000 गज जमीन खेल के मैदान हेतु खाली छोड़ दी और बाद में पूरी करीब 50,000 गज जमीन सहित शाला को शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार को समर्पित कर दी। इसी पीछे की खाली पडी जमीन में से पिछली कांग्रेस सरकार के शिक्षा मंत्री श्री बी. डी. कल्ला ने साढ़े चार करोड़ का बजट आवंटित कर 9000 गज में अंग्रेजी शिक्षा का विद्यालय खोला और करीब 16000 गज भूमि में महाविद्यालय का निर्माण शुरू करवाया जिसका वर्चुअल उद्घाटन वर्तमान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया और वर्तमान में महाविद्यालय में कला विषय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाएं चल रही है और करीब 585 विद्यार्थी अध्ययनरत है लेकिन स्नातकोत्तर की महाविद्यालय में सुविधा न होने पर तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले करीब 200 विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ देंगे क्योंकि प्रायः सभी विद्यार्थी निम्न आय वर्ग के है जो 15 कि.मी. दूर सरकारी महाविद्यालय डूंगर महाविद्यालय व लड़कियों की महारानी सुदर्शन महाविद्यालय जाने में असमर्थ है अतः भीनासर जाग्रति मंच के अध्यक्ष सुमतिलाल बांठिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचन्द बैरवा, आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग, जयपुर तथा जिलाधीश बीकानेर को ज्ञापन देकर मांग की है कि एक बार स्नातकोत्तर में दो ही विषय इतिहास व राजनीति विज्ञान शीघ्रातिशीघ्र शुरू कर देवें ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रह सके।

इसके अलावा पिछली कांग्रेस सरकार ने महाविद्यालय का नामकरण राजकीय महाविद्यालय, गंगाशहर किया जो बिल्कुल अनुचित है क्योंकि महाविद्यालय भीनासर में स्थित है तथा पूरी जमीन ही आचार्य श्री जवाहरलाल जी की स्मृति में खरीदी गई थी जहां महाविद्यालय का निर्माण हुआ है इसका शिलापट्ट भी राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में लगा हुआ है और पूरी करीब 5000 गज जमीन का पट्टा भी चम्पालाल बांठिया व चम्पालाल बैद के नाम का बना हुआ है इसके अलावा श्री जवाहर विद्या पीठ, श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ, श्री साधुमार्गी जैन श्रावक जैन संस्थान, गंगाशहर भीनासर व महिला समिति गंगाशहर भीनासर व 100 से अधिक श्रावकों ने इस प्रस्ताव के समर्थन में अपना पत्र दिया है जिसकी प्रतियां सभी मंत्रियों व जिलाधीश को ज्ञापन के साथ भेज चुके है अतः शीघ्घ्रातिशीघ्र महाविद्यालय का नाम राजकीय जवाहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय करना चाहिये वरना जन आन्दोलन किया जायेगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!