Bikaner Live

सेठ चम्पालाल जी बांठिया परिवार द्वारा संघ को समर्पित करीब 8000 गज भूमि में आज समता समग्र आरोग्यम वेलनेस सेंटर का भूमि वदन-परिवर्धन समारोह सम्पन्न

सेठ चम्पालाल जी बांठिया परिवार द्वारा संघ को समर्पित करीब 8000 गज भूमि में आज समता समग्र आरोग्यम वेलनेस सेंटर का भूमि वदन-परिवर्धन समारोह सम्पन्न

बीकानेर/भीनासर। सेठ चम्पालाल जी बांठिया भीनासर के परिवार द्वारा श्री अखिल भारतवर्षीय साधु मार्गी जैन संघ को अपनी करीब 8000 गज आनन्द सागर की भूमि 29 दिसम्बर 2020 को समर्पित की थी इस भूमि दान में सेठजी के कनिष्ठ पुत्र सुमतिलाल बांठिया ने अहम भूमिका निभाई थी जिसमें संघ द्वारा समता समग्र आरोग्यम वेलनेस सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया इस वेलनेंस सेंटर के अन्तर्गत प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेदिक चिकित्सा, होम्योपैथी चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी सेन्टर की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी इस भूमि वन्दन-परिवर्धन का कार्यक्रम आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10.15 बजे आयोजित किया गया। सर्व मंगल अनुष्ठान जय जिनेन्द्र संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। महिला समिति गंगाशहर भीनासर ने मंगलाचरण द्वारा समारोह का शुभारम्भ किया गया एवं मुल्तान बैद ने गीतिका प्रस्तुत की। इसके बाद श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी, पूर्व अध्यक्ष गौतम रांका, महामंत्री सुरेश बच्छावत व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत आदि ने भूमि वंदन परिवर्धन कर्ता रिधकरण जी सिपानी बैंगलोर जो संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व शिखर सदस्य है समता समग्र आरोग्यम भवन निर्माता को स्वयं उपस्थित न हो पाने के कारण उनके परिवार के सुन्दरलाल जी, राजकुमार जी, विमल जी सिपानी व विमल डागा को शॉल एवं माल्यार्पण एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया एवं समता समग्र आरोग्यम के संचालन निधि प्रदाता छत्तीसगढ़ के मोहनलाल जी बाफना को भी शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया एवं समता समग्र आरोग्यम के लिए अपनी भूमि प्रदाता सेठ चम्पालाल जी बांठिया परिवार से उनके पुत्र सुमति लाल बांठिया व दोहिते निर्मल कुमार पारख को भी शॉल ओढाकर, माल्यार्पण कर एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र जी गांधी, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश बच्छावत व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत ने भूमि प्रदाता चम्पालाल जी बांठिया परिवार, भवन निर्माणकर्ता रिधकरण जी सिपानी परिवार व संचालन निधि प्रदाता मोहनलाल जी बाफना छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए इस प्रशंसनीय कार्य की बहुत अनुमोदना की एव रिधकरण जी सिपानी ने अपने रिकार्डेड संदेश में भूमि प्रदाता बाठिया परिवार के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की। अन्त में सभी विशिष्ट सहयोगदाताओं एवं संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा भूमि पूजन करके कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!