Bikaner Live

आशापुरा भंडारा सेवा समिति पोकरण ट्रस्ट बीकानेर ट्रक को हरि झंडी दिखा कर किया रवाना अनिल जी कल्ला ने

*🙏 आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट का ट्रक बीकानेर से पोकरण के लिए रवाना 🙏**बीकानेर, 19 अक्टूबर 2026।* आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट, पोकरण-बीकानेर द्वारा बीकानेर से भंडारे हेतु सामग्री से भरे ट्रक को *बीकानेर नगर निगम के महापौर श्री अनिल जी कल्ला* ने हरी झंडी दिखाकर पोकरण के लिए रवाना किया।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष *श्री श्याम सुंदर जी जोशी* ने बताया कि बीकानेर से हर साल माँ आशापुरा पोकरण में नवरात्रि के दौरान सारा दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह भंडारा *अष्टमी, नवमी, दशमी और एकादशी* तक निरंतर चलता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु माँ के दरबार में प्रसादी ग्रहण करते हैं।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष *रूप किशोर जी व्यास*, उद्योगपति *जगत नारायण जी कल्ला*, *केशव प्रसाद बिस्सा*, *गोपाल आचार्य*, *राधाकृष्ण जी हर्ष*, *त्रिलोक जी बिस्सा*, कोषाध्यक्ष *श्याम सुंदर जी ओझा* तथा सक्रिय कार्यकर्ता *दाऊ लाल जी जोशी* और कीशन पुरोहित*अनिकेत जोशी* उपस्थित रहे।अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि इस भंडारे के आयोजन में मातृशक्ति का भी विशेष सहयोग रहता है। *नंदनी जोशी, निधि जोशी, वंशिका आचार्य और सिमरन जोशी* जैसी बच्चियां भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करती हैं।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!