Bikaner Live

कलयुग में सेवा ही सर्वोत्तम – तिवारी

बीकानेर । संतों ने बताया है कि कलयुग में राम नाम का जाप एवं निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य ही परमात्मा प्राप्ति
के सुगम उपाय हैं यह बात गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी ने आज खचाखच भरे जवाहर पार्क स्थित श्रीराम मंदिर के पवित्र प्रांगण में “आवर ऑफ नेशन” के स्वयंसेवको  के अभिनंदन समारोह में कहीं ।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के क्रम में बीकानेर वासियों के द्वारा और पावर ऑफ नेशन के लोगों द्वारा शहर भर में चलाए जा रहे सफाई अभियान का कार्य स्वागत योग्य है।
श्रीमती सुधा आचार्य ने शंखनाद करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इस मौके पर ग्रुप के संयोजक सीए सुधीर शर्मा ने अपने ग्रुप के द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया ।
समिति के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय ,संरक्षक योगेंद्र भाटी ने सेवा भावी स्वयंसेवकों को दुपट्टा ओढाकर एवं गीता जी व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया । संचालन नरेश छाबड़ा ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!