
*☕ आशापुरा चाय सेवा समिति की गाड़ियां बीकानेर से पोकरण के लिए रवाना ☕**बीकानेर, 19 अक्टूबर 2026।* आशापुरा चाय सेवा समिति द्वारा आज बीकानेर से माँ आशापुरा के लिए चाय सेवा की गाड़ियों को पूर्व मंत्री *डॉ. बी.डी. कल्ला* और *बीकानेर नगर निगम के महापौर श्री अनिल जी कल्ला* ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर समिति के संरक्षक *श्री जय गोपाल जोशी* ने बताया कि यह चाय सेवा पिछले *32 सालों से* आशापुरा माता मंदिर में निरंतर जारी है। इस सेवा के तहत भक्तों के लिए चाय-कॉफी और बच्चों के लिए दूध की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है।संरक्षक जय गोपाल जोशी ने बताया कि इस सेवा में *राम जी सोनी, यादवेंद्र जोशी, अध्यक्ष चिराग जोशी, सचिव मोहित व्यास, कोषाध्यक्ष सुमित बीस्सा* एवं सदस्य *शंभू पवार, बाबू बिस्सा, हिमांशु पवार, सत्यनारायण गहलोत* इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हैं।












